scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकच्चे तेल के वायदा भाव में 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट

कच्चे तेल के वायदा भाव में 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरन के बीच संभावित वार्ता की खबरों के बीच वायदा कारोबार में बुधवार को कच्चा तेल की कीमत 4 प्रतिशत से भी अधिक की गिरावट के साथ 8,340 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का अप्रैल माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 396 रुपये या 4.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,340 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसके मई माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 305 रुपये या 3.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,209 रुपये प्रति बैरल रह गया।

विश्लेषकों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतें दबाव में आ गईं, क्योंकि पश्चिम एशिया में बदलते भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजारों में मंदी का माहौल छा गया।

चॉइस ब्रोकिंग के कमोडिटी और करेंसी विश्लेषक आमिर मकदा ने कहा, ‘बुधवार को कच्चे तेल की कीमतें नीचे की ओर खुलते हुए प्रभावित हुईं, क्योंकि मंदी का माहौल हावी हो गया।’

उन्होंने कहा कि कीमतों में आई इस नरमी का मुख्य कारण भू-राजनीतिक परिदृश्य में आया बदलाव है।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल के मई डिलीवरी अनुबंध की कीमत 3.21 डॉलर अथवा 3.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.14 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड के जून डिलीवरी वाले अनुबंध का दाम 4.65 डॉलर या 4.64 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 95.58 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments