scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशकेरल: एलडीएफ विधायक यू. प्रतिभा पर यूडीएफ नेता की विवादित टिप्पणी, छिड़ा विवाद

केरल: एलडीएफ विधायक यू. प्रतिभा पर यूडीएफ नेता की विवादित टिप्पणी, छिड़ा विवाद

Text Size:

अलप्पुझा, 25 मार्च (भाषा) केरल के अलप्पुझा में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के एक नेता ने कायमकुलम की मौजूदा विधायक और नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की उम्मीदवार यू. प्रतिभा पर निशाना साधते हुए दावा किया कि प्रतिभा तीसरी बार इस सीट से जीत हासिल करने के लिए अपनी वाक्पटुता और सुंदरता का ‘इस्तेमाल’ कर रही हैं।

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता और यूडीएफ की कायमकुलम इकाई के संयोजक ए. इरशाद ने एक चुनावी सभा के दौरान प्रतिभा पर जनता के लिए कोई काम न करने का आरोप भी लगाया।

लीग नेता ने प्रतिभा पर विधायक के रूप में मिलने वाली विभिन्न निधियों का अपने निर्वाचन क्षेत्र के हित में उपयोग न करने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने दावा किया कि विधायक ने जनता के प्रतिनिधि के रूप में कुछ भी नहीं किया है।

इरशाद ने कहा,“अब वह (प्रतिभा) अपनी वाक्पटुता और सुंदरता का इस्तेमाल करके फिर से इस निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल करने की कोशिश कर रही हैं।”

इरशाद ने लोगों से यूडीएफ उम्मीदवार एम. लिजू को वोट देने का आग्रह किया ताकि प्रतिभा को तीसरी बार इस निर्वाचन क्षेत्र से जीतने से रोका जा सके।

एलडीएफ विधायक प्रतिभा ने 2016 और 2021 में विधानसभा चुनाव में कायमकुलम सीट पर जीत हासिल की थी।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments