scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशमणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने बुधवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बैठक की एक तस्वीर साझा की।

इसमें कहा गया, ‘मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।’

चार फरवरी को सिंह ने संघर्षग्रस्त राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। मणिपुर में मेइती और कुकी समुदायों के बीच महीनों तक जारी जातीय हिंसा के बाद मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के लगभग एक साल बाद सिंह ने राज्य की कमान संभाली है।

एक अन्य पोस्ट में राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन अपनी पत्नी सबीहा हसनैन के साथ मुर्मू से मिलने गए।

हसनैन ने 14 मार्च को बिहार के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी।

भाषा तान्या शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments