scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतनिवेश मित्र-तीन से बदलेगा निवेश का अनुभव, उप्र सरकार का बड़ा डिजिटल कदम

निवेश मित्र-तीन से बदलेगा निवेश का अनुभव, उप्र सरकार का बड़ा डिजिटल कदम

Text Size:

लखनऊ, 24 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोकभवन में ‘निवेश मित्र-तीन’ की शुरुआत की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ‘कारोबार सुगमता’ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में उन्नत डिजिटल मंच ‘निवेश मित्र 3.0’ को विकसित किया गया है, जो निवेशकों के लिए एक तेज, पारदर्शी और उपयोगकर्ता-अनुकूल प्रणाली के रूप में सामने आया है।

निवेश मित्र 3.0’ को खास तौर पर निवेशकों के अनुभव को सरल और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। इसमें कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित चैटबॉट की सुविधा दी गई है, जिससे निवेशकों को तुरंत सहायता मिल सकेगी। साथ ही, आवेदन की स्थिति पर तत्काल आधार पर एसएमएस अलर्ट की व्यवस्था की गई है, जिससे निवेशकों को हर चरण की जानकारी तुरंत मिलती रहेगी।

बयान में कहा गया कि इस मंच की सबसे बड़ी विशेषता डायनामिक कम्बाइंड एप्लिकेशन फॉर्म (सीएएफ) है, जिसके माध्यम से विभिन्न विभागों की अनुमतियां एक ही स्थान से प्राप्त की जा सकती हैं। इससे निवेशकों को अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और समय की बचत होगी।

निवेशकों के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए जीआईएस आधारित ‘लैंड बैंक’ को भी इसमें शामिल किया गया है। इससे निवेशक अपनी जरूरत के अनुसार प्रदेश में उपयुक्त भूमि की पहचान आसानी से कर सकेंगे।

भाषा आनन्द जितेंद्र अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments