scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतहिंदुस्तान पावर समूह की इकाई को मध्य प्रदेश में मिला महत्वपूर्ण खनिज का पता लगाने को आशय पत्र

हिंदुस्तान पावर समूह की इकाई को मध्य प्रदेश में मिला महत्वपूर्ण खनिज का पता लगाने को आशय पत्र

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) देश की एकीकृत ऊर्जा कंपनी हिंदुस्तान पावर ने मंगलवार को घोषणा की कि उसकी समूह की एक इकाई को मध्य प्रदेश के पाढर प्लैटिनम समूह तत्व (पीजीई) ब्लॉक में महत्वपूर्ण खनिज का पता लगाने लिए आशय पत्र मिला है। इसके साथ ही समूह ने महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्र में दस्तक दी है।

कंपनी को यह आशय पत्र केंद्रीय खान मंत्रालय की ई-नीलामी के बाद मिला है। नीलामी में समूह की कंपनी को तरजीही बोलीदाता घोषित किया गया था।

कंपनी के बयान के अनुसार, लगभग 200 वर्ग किलोमीटर में फैला पाढर ब्लॉक प्लैटिनम समूह तत्वों की खोज के लिए एक संभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना गया है। प्लैटिनम समूह तत्व अत्याधुनिक औद्योगिक अनुप्रयोगों और ऊर्जा बदलाव प्रौद्योगिकियों के लिए तेजी से महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं। इस ब्लॉक में जस्ते के भंडार भी हैं।

प्लैटिनम समूह के तत्वों में प्लैटिनम, पैलेडियम और रोडियम शामिल हैं। ये हाइड्रोजन ईंधन सेल, उत्सर्जन नियंत्रण प्रणाली और हरित हाइड्रोजन उत्पादन में उपयोग होने वाले इलेक्ट्रोलाइजर जैसी प्रौद्योगिकियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हिंदुस्तान पावर के चेयरमैन रतुल पुरी ने कहा, “इस महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक को हासिल करना भारत की संसाधन क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्लैटिनम समूह तत्व अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकियों के लिए महत्वपूर्ण हैं जो स्वच्छ हाइड्रोजन, ईंधन सेल, इलेक्ट्रॉनिक और उत्प्रेरक प्रणालियों के उत्पादन सहित ऊर्जा, परिवहन और अत्याधुनिक विनिर्माण के भविष्य को आकार देंगे।”

महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक के अलावा, हिंदुस्तान पावर वर्तमान में छत्तीसगढ़ और झारखंड में दो उच्च श्रेणी की कोयला खदानों का विकास कर रही है।

भाषा

रमण सुमित अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments