scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशपीएम मोदी समझौता कर चुके, संसद में बहस से बचते हैं: राहुल गांधी

पीएम मोदी समझौता कर चुके, संसद में बहस से बचते हैं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि अंतरिम व्यापार समझौते के जरिए भारत का कृषि क्षेत्र अमेरिका के लिए खोल दिया गया है, जिससे देश के किसानों को नुकसान होगा.

Text Size:

वडोदरा: लोकसभा में पश्चिम एशिया के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उन पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने अपने भाषण में अमेरिका का नाम नहीं लिया और कहा कि वे “100 प्रतिशत डोनाल्ड ट्रंप के नियंत्रण में” हैं.

वडोदरा में आयोजित आदिवासी अधिकार संविधान सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री संसद में बहस नहीं कर सकते क्योंकि वे समझौता कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 25 मिनट भाषण दिया, लेकिन अमेरिका के खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा.

राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि अंतरिम व्यापार समझौते के जरिए भारत का कृषि क्षेत्र अमेरिका के लिए खोल दिया गया है, जिससे देश के किसानों को नुकसान होगा.

उन्होंने कहा कि भारत में छोटे किसान हैं, जबकि अमेरिका में हजारों एकड़ के बड़े फार्म हैं और मशीनों से खेती होती है. ऐसे में अगर अमेरिकी सामान भारत में आएगा तो किसानों पर असर पड़ेगा.

राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी ने ‘आदिवासी’ की जगह ‘वनवासी’ शब्द चलाया है, जिसका मतलब है जंगल में रहने वाले लोग, लेकिन संसाधनों पर उनका अधिकार नहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी आदिवासियों की जमीन, जल और जंगल पर हमला कर रही है, जो संविधान की भावना के खिलाफ है.

share & View comments