गौतमबुद्धनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया.
उन्होंने स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग, पेयजल, शौचालय व अन्य सुविधाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर और कार्गो टर्मिनल का लोकार्पण करेंगे, साथ ही एमआरओ परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे.
कार्यक्रम को भव्य और विश्वस्तरीय बनाने के लिए चार स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था और व्यापक तैयारियां की जा रही हैं.
