नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) भारत के स्टार मिडफील्डर हार्दिक सिंह, फॉरवर्ड सुखजीत सिंह और अभिषेक और डिफेंडर संजय इस साल हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में हैं ।
महिला वर्ग में सलीमा टेटे, नवनीत कौर, लालरेम्सियामी और सविता पूनिया को नामांकन मिला है ।
यहां शुक्रवार को होने वाले हॉकी इंडिया पुरस्कार समारोह में उदीयमान खिलाड़ी (अंडर 21) का जुगराज सिंह और असुंथा लाकड़ा पुरस्कार भी दिया जायेगा ।
अंतिम नामांकन में आठ श्रेणियों में 32 खिलाड़ियों को चुना गया है ।
इसके साथ ही हॉकी में अमूल्य योगदान के लिये जमन लाल शर्मा पुरस्कार और असाधारण उपलब्धि के लिये अध्यक्ष का पुरस्कार भी दिया जायेगा ।
अधिकारियों की श्रेणी में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ अंपायर /अंपायर मैनेजर का पुरस्कार, वर्ष के सर्वश्रेष्ठ तकनीकी अधिकारी और सर्वश्रेष्ठ सदस्य ईकाई का पुरस्कार भी दिया जायेगा ।
इसके साथ ही एशिया कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरूष टीम और जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक जीतने वाली जूनियर पुरूष टीम को भी सम्मानित किया जायेगा ।
हॉकी इंडिया अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा ,‘‘ भारतीय हॉकी के लिये यह अहम साल है और ऐसे में असाधारण प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और पिछले एक साल में अपना योगदान देने वालों को सम्मानित करना महत्वपूर्ण है ।’’
नामांकन :
बलजीत सिंह वर्ष 2025 का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर : प्रिंसदीप सिंह, कृशन बहादुर पाठक, बिछू देवी खारीबम, सूरज करकेरा
परगट सिंह वर्ष का सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर : संजय, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह और हरमनप्रीत सिंह
अजित पाल सिंह वर्ष का सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर : हार्दिक सिंह, सुमित, राजकुमार पाल, नीलाकांता शर्मा
धनराज पिल्लै वर्ष का सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड : सुखजीत सिंह, अभिषेक, नवनीत कौर, शिलानंद लाकड़ा
असुंथा लाकड़ा उदीयमान महिला अंडर 21 खिलाड़ी : साक्षी राणा, ज्योति सिंह, सुनेलिटा टोप्पो, कनिका सिवाच
जुगराज सिंह उदीयमान पुरूष अंडर 21 खिलाड़ी : प्रिंसदीप सिंह, मनमीत सिंह, अनमोल इक्का, अर्शदीप सिंह
बलबीर सिंह सीनियर वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी : नवनीत कौर, सलीमा टेटे, लालरेम्सियामी, सविता
बलबीर सिंह सीनियर वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरूष खिलाड़ी : हार्दिक सिंह, सुखजीत सिंह, संजय और अभिषेक ।
भाषा
मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
