scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशभाजपा ने कराईकल (दक्षिण) से उम्मीदवार की घोषणा की

भाजपा ने कराईकल (दक्षिण) से उम्मीदवार की घोषणा की

Text Size:

नयी दिल्ली/पुडुचेरी, 22 मार्च (भाषा) केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एआईएनआरसी की सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को एम अरुलमुरुगन को नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कराईकल (दक्षिण) से अपना उम्मीदवार घोषित किया।

नयी दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

ऑल इंडिया एन. आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) के नेतृत्व वाले गठबंधन में भाजपा को 10 सीटें मिली हैं, जबकि क्षेत्रीय विधानसभा में 30 सीटें हैं।

क्षेत्रीय पार्टी के नेताओं ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की, जिसके बाद पार्टी और एआईएनआरसी के बीच समझौता हुआ।

शनिवार को जारी भाजपा की पहली सूची में उसे आवंटित दस सीटों में से नौ सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी।

केंद्र शासित प्रदेश के गृह मंत्री ए. नमसिवायम भाजपा उम्मीदवार के रूप में मन्नादिपेट से पुन: चुनाव लड़ रहे हैं। निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष ए. आर. सेल्वम मनवेली से दोबारा मैदान में हैं।

भाजपा के जॉन कुमार, जिन्हें 2025 में एआईएनआरसी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में मंत्री बनाया गया था को कामराज नगर निर्वाचन क्षेत्र से मुदलियारपेट स्थानांतरित कर दिया गया है।

इसी तरह, पूर्व विधायक ए भास्कर को टिकट नहीं मिल सका, जो कुछ महीने पहले मुदलियारपेट में मनसुख मांडविया की उपस्थिति में अन्नाद्रमुक छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उनके समर्थकों ने विरोध दर्ज कराया है।

भास्कर अन्नाद्रमुक सचिव ए. अनबलगन के बड़े भाई हैं।

भाषा तान्या शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments