scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशछत्तीसगढ़ के महासमुंद में रोपवे ट्रॉली हादसे में एक महिला की मौत, सात लोग घायल

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में रोपवे ट्रॉली हादसे में एक महिला की मौत, सात लोग घायल

Text Size:

महासमुंद (छत्तीसगढ़), 22 मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में रविवार को पहाड़ी पर स्थित मंदिर से नीचे उतर रही रोपवे ट्रॉली अचानक हादसे का शिकार हो गई जिससे एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह 10 बजे के आसपास उस समय की है जब आठ श्रद्धालुओं को लेकर मंदिर के आधार स्थल की ओर उतर रही ट्रॉली का केबल अचानक टूट गया।

उन्होंने बताया कि ये लोग नवरात्रि उत्सव के दौरान बागबाहरा क्षेत्र के खल्लारी गांव में स्थित खल्लारी माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे।

अधिकारी ने बताया कि रायपुर निवासी 28 वर्षीय आयुषी सतकार की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच जारी है।

भाषा खारी गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments