scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशबलिया में घर से नाराज होकर निकली किशोरी का शव सरयू नदी से बरामद

बलिया में घर से नाराज होकर निकली किशोरी का शव सरयू नदी से बरामद

Text Size:

बलिया (उप्र) 22 मार्च (भाषा) बलिया जिले में चार दिन पहले परिजनों से नाराज होकर घर से निकली एक नाबालिग किशोरी का शव रविवार को सरयू नदी में बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के चांद दीयर गांव में मांझी घाट पुल के नीचे सरयू नदी में किशोरी का शव मिला जिसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी।

थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि किशोरी की पहचान दोकटी थाना क्षेत्र के करन छपरा गांव की निवासी खुशी यादव (14) के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी 19 मार्च को परिजनों से नाराज होकर घर से निकली थी और इसी दिन मांझी पुल से कूद गई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments