scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशराष्ट्रपति मुर्मू एक अप्रैल को सिद्धगंगा मठ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी

राष्ट्रपति मुर्मू एक अप्रैल को सिद्धगंगा मठ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी

Text Size:

तुमकुरु (कर्नाटक), 21 मार्च (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक अप्रैल को तुमकुरु स्थित सिद्धगंगा मठ में शिवकुमार स्वामीजी की 119वीं जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। केंद्रीय मंत्री वी सोमन्ना ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शिवकुमार स्वामीजी का 111 वर्ष की उम्र में 21 जनवरी, 2019 को तुमकुरु में निधन हो गया था।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति 31 मार्च की शाम को बेंगलुरु पहुंचेंगी और अगले दिन सुबह तुमकुरु के लिए रवाना होंगी जहां वह मठ में आयोजित स्मृति कार्यक्रम और अन्य संबंधित कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

सोमन्ना ने कहा, ‘‘एक अप्रैल को वह सुबह नौ बजे प्रस्थान करेंगी और सुबह 9:30 बजे हेलीकॉप्टर से तुमकुरु पहुंचेंगी।’’

भाषा सुरभि देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments