तिरुवनंतपुरम, 21 मार्च (भाषा) केरल विधानसभा चुनाव के लिए मंजेश्वर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा नेता के. सुरेंद्रन के खिलाफ 242 आपराधिक मामले लंबित हैं। शनिवार को दाखिल किए गए उनके नामांकन पत्रों से यह जानकारी मिली है।
अपने नामांकन पत्रों के साथ प्रस्तुत हलफनामे के अनुसार, सुरेंद्रन के खिलाफ दर्ज 242 मामलों में से अधिकांश विभिन्न विरोध प्रदर्शनों और आंदोलनों का नेतृत्व करने या उनमें भाग लेने से संबंधित हैं।
उन्होंने 28 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति और नौ लाख रुपये से अधिक की देनदारियां घोषित की हैं।
कांजीरापल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन के खिलाफ एक मामला लंबित है और उन्होंने 1.74 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है।
कझाकुट्टम सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन पर आठ मामले लंबित हैं। उन्होंने 20 लाख रुपये से अधिक की चल संपत्ति घोषित की है और कोई अचल संपत्ति नहीं होने की जानकारी दी है।
भाषा
प्रचेता देवेंद्र
देवेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
