scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 56 अभ्यर्थियों को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 56 अभ्यर्थियों को सम्मानित किया

Text Size:

(तस्वीर के साथ)

नयी दिल्ली, 21 मार्च (भाषा) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 56 अभ्यर्थियों को शनिवार को सम्मानित किया और कहा कि दिल्ली सरकार हर विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है।

‘दिल्ली के गौरव: यूपीएससी अचीवर्स अभिनंदन समारोह 2026’ का आयोजन पहली बार सरकार द्वारा राजस्व विभाग के सहयोग से मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में किया गया।

अपने संबोधन में गुप्ता ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य राजधानी से हर साल बड़ी संख्या में आईएएस, आईपीएस अधिकारी, डॉक्टर और इंजीनियर तैयार करना है।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी की शिक्षा प्रणाली को और अधिक सशक्त, समावेशी एवं प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि हर साल शहर से बड़ी संख्या में आईएएस, आईपीएस और अन्य अधिकारी तैयार हो सकें।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसा शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है जहां हर विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध हों।

अभ्यर्थियों की अथक मेहनत, अनुशासन और अटूट दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

भाषा राजकुमार पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments