scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशढोंगी बाबाओं का अनुसरण करने वाले फर्जी शिष्यों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए : उद्धव

ढोंगी बाबाओं का अनुसरण करने वाले फर्जी शिष्यों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए : उद्धव

Text Size:

(फोटो के साथ)

मुंबई, 21 मार्च (भाषा) शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि ‘ढोंगी बाबाओं’ का अनुसरण करने वाले ‘फर्जी शिष्यों’ के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

उनका यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब एक दिन पहले महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार स्वयंभू बाबा अशोक खरात के साथ संबंधों के कारण इस्तीफा दे दिया था।

ठाकरे ने संवाददाता सम्मेलन में खरात मामले का जिक्र किया।

महाराष्ट्र नर बलि और अघोरी प्रथा एवं काला जादू निवारण अधिनियम 2013 का हवाला देते हुए ठाकरे ने कहा, ‘‘यदि कानून का पालन करने वाले लोग ऐसे ढोंगी बाबाओं का अनुसरण करेंगे, तो राजनीति में सक्रिय उनके फर्जी शिष्यों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।’’

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी हमला करते हुए कहा कि उन्हें अपने मंत्रियों के कुकर्मों को छुपाने के लिए एक ‘व्यापक विभाग’ खोलना चाहिए।

खरात को एक महिला से तीन साल तक कई बार बलात्कार करने के आरोप में बुधवार को नासिक में गिरफ्तार किया गया। वर्षों से कई नेता उससे मिलने आते थे।

विपक्ष की आलोचनाओं में घिरीं चाकणकर ने शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments