scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशउत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपेक्षाकृत ठंड की स्थिति रही

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपेक्षाकृत ठंड की स्थिति रही

Text Size:

लखनऊ, 21 मार्च (भाषा) प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को अपेक्षाकृत ठंड की स्थिति रही। यहां का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियत रहा जो सामान्य से 7.9 डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बलिया में 1.2 मिलीमीटर. बहराइच और सुल्तानपुर में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसी तरह, लखीमपुर खीरी जिले में बूंदाबांदी हुई।

लखनऊ और आसपास के जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 और 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

भाषा राजेंद्र सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments