scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमखेलदीक्षा और हिताशी शीर्ष 10 में

दीक्षा और हिताशी शीर्ष 10 में

Text Size:

गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया), 21 मार्च (भाषा) भारतीय गोल्फर हिताशी बख्शी और दीक्षा डागर दोनों ही ऑस्ट्रेलियाई डब्ल्यूपीजीए चैंपियनशिप के तीसरे दौर के बाद नौ-अंडर पार के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर बनी हुई हैं।

हिताशी ने चार-अंडर 67 का राउंड खेलकर दो स्थान की बढ़त हासिल की जबकि दीक्षा ने तीसरे दिन छह-अंडर 65 का दौर खेलकर संयुक्त 16वें स्थान से संयुक्त छठे स्थान पर छलांग लगाई।

हन्ना ग्रीन लगातार तीन टूर्नामेंट में अपना तीसरा खिताब जीतने की ओर बढ़ती दिख रही हैं। उन्होंने पिछले ही हफ्ते घरेलू टूर्नामेंट महिला ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता था और इससे ठीक दो हफ्ते पहले एलपीजीए पर एचएसबीसी महिला विश्व चैंपियनशिप जीती थी।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments