चेन्नई, 21 मार्च (भाषा) चेन्नईयिन एफसी रविवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के अपने पहले घरेलू मैच में चौथे स्थान पर काबिज एफसी गोवा के खिलाफ जीत की लय को जारी रखना चाहेगा।
चेन्नईयिन की टीम प्रतिद्वंद्वी केरला ब्लास्टर्स एफसी के खिलाफ मिली जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। इमरान खान के पहले गोल ने चेन्नईयिन को इस सत्र की पहली जीत दिलाई थी।
क्लब के मुख्य कोच क्लाईफोर्ड मिरांडा ने कहा, ‘‘मैं अपनी रणनीति का खुलासा नहीं करूंगा, लेकिन हम एक टीम और एक समूह के तौर पर प्रतिद्वंद्वी को रोकने की कोशिश करते हैं। ’’
मुख्य कोच ने आगे कहा, ‘‘हम कई तरह के बदलाव करके देख रहे हैं। और हम निरंतरता लाने की दिशा में काम कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हम इसमें सफल होंगे और नियमित रूप से गोल करना शुरू कर देंगे। ’’
भाषा नमिता पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
