scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशअर्थजगतगुजरात में रसोई गैस की पर्याप्त आपूर्ति, कतारों में लगने की जरूरत नहीं: राज्य सरकार

गुजरात में रसोई गैस की पर्याप्त आपूर्ति, कतारों में लगने की जरूरत नहीं: राज्य सरकार

Text Size:

अहमदाबाद, 20 मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया संकट के बीच गुजरात सरकार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में रसोई गैस की पर्याप्त आपूर्ति है और तेल कंपनियों ने सिलेंडर की घर-घर डिलीवरी सुनिश्चित की है।

राज्य की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ऑनलाइन और डिजिटल माध्यमों से ऐसी व्यवस्था की गई है, जिससे लोग घर बैठे आसानी से सिलेंडर बुक कर सकें और उनके सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित हो सके।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘जिन लोगों के पास गैस कनेक्शन है, वे अब व्हाट्सऐप, मिस्ड कॉल, एसएमएस या मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से अपना सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, डिजिटल भुगतान ऐप या बैंकिंग ऐप के माध्यम से भी बुकिंग की सुविधा दी गई है।’

सभी बुकिंग एक डिजिटल प्रक्रिया के तहत होती हैं जिसकी पुष्टि ग्राहक को एसएमएस द्वारा मिलती है। घरेलू गैस कनेक्शन धारकों को घर पर ही सिलेंडर पहुंचाने को प्राथमिकता दी जा रही है।

सरकार ने स्पष्ट किया कि राज्य में रसोई गैस का पर्याप्त भंडार है। नागरिक उपलब्धता को लेकर किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। तेल कंपनियां आपूर्ति पर कड़ी नजर रख रही हैं और अब लोगों को गैस एजेंसियों पर कतार में खड़े होने की कोई जरूरत नहीं है।

भाषा सुमित रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments