scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअर्थजगतमहिंद्रा हॉलिडेज एंड रिसॉर्ट्स इंडिया ने दो नए रिसॉर्ट शुरू किए, 159 कमरे जोड़े

महिंद्रा हॉलिडेज एंड रिसॉर्ट्स इंडिया ने दो नए रिसॉर्ट शुरू किए, 159 कमरे जोड़े

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) महिंद्रा हॉलिडेज एंड रिसॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड (एमएचआरआईएल) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में दो नए रिसॉर्ट शुरू किए। इससे कंपनी के कुल कमरों की संख्या में 159 कमरों की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने बयान में कहा कि क्लब महिंद्रा अंबा घाट (महाराष्ट्र) और क्लब महिंद्रा बांधवगढ़ (मध्य प्रदेश) की शुरुआत से वित्त वर्ष 2025-26 में 1,000 नए कमरे जोड़ने और वर्ष 2030 तक 12,000 कमरों के लक्ष्य को बल मिलेगा।

एमएचआरआईएल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनोज भट ने कहा, “अंबा घाट और बांधवगढ़ जैसे स्थल यह दिखाते हैं कि आज के यात्री प्रकृति के बीच गहराई से जुड़ा अनुभव अधिक पसंद कर रहे हैं। क्लब महिंद्रा में हमारा हमेशा से यह मानना रहा है कि भारत में छुट्टियां मनाने वाले परिवारों की बदलती पसंद को समझते हुए नए विश्राम-स्थलों की पहचान की जाए और उनका सोच-समझकर विकास किया जाए।”

कंपनी ने कहा कि यह बढ़ोतरी उसकी उस विस्तार योजना के अनुरूप है, जिसके तहत वह वर्ष 2030 तक अपने कुल कमरों की संख्या बढ़ाकर 12,000 तक पहुंचाना चाहती है।

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments