scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशपंजाब कांग्रेस ने सजायाफ्ता ‘आप’ विधायक लालपुरा को अयोग्य ठहराने की मांग की

पंजाब कांग्रेस ने सजायाफ्ता ‘आप’ विधायक लालपुरा को अयोग्य ठहराने की मांग की

Text Size:

चंडीगढ़, 19 मार्च (भाषा) पंजाब कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को अयोग्य घोषित करने की मांग की, जिन्हें 2013 के छेड़छाड़ और मारपीट के एक मामले में दोषी ठहराया गया है।

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता बाजवा ने कहा कि उन्होंने उपनेता अरुणा चौधरी के साथ मिलकर 13 मार्च को पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां को पत्र लिखकर लालपुरा को तत्काल अयोग्य घोषित करने की मांग की थी।

हालांकि, अब तक विधायक को अयोग्य घोषित नहीं किया गया है।

उन्होंने बयान में कहा, “दलित सशक्तीकरण और महिलाओं की गरिमा की बात करने के ‘आप’ के बड़े-बड़े दावे पूरी तरह से बेनकाब हो गए हैं। इस मामले में उनकी चुप्पी किसी तरह की मिलीभगत से कम नहीं है।”

तरन तारन की एक अदालत ने पिछले साल सितंबर में खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक लालपुरा एवं सात अन्य लोगों को 2013 में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में दोषी ठहराया था।

अदालत ने लालपुरा और अन्य सात लोगों को चार साल की सजा सुनाई थी।

भाषा रंजन देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments