नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस शुक्रवार को इस क्षेत्र के विभिन्न गंतव्यों के लिए 34 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी।
एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि दोनों एयरलाइन शुक्रवार को 28 गैर-निर्धारित सेवाएं संचालित करेंगी।
वहीं, एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट से आने-जाने वाली छह निर्धारित उड़ानों का भी संचालन करेगी।
बयान के अनुसार, दोनों एयरलाइन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आने-जाने वाली 28 गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी।
पश्चिम एशिया में 28 फरवरी से शुरू हुए इस संघर्ष में अमेरिका, इजराइल और ईरान के शामिल होने के बाद से उड़ानों का संचालन बाधित रहा है।
भाषा
प्रचेता देवेंद्र
देवेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
