scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशएनटीके ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया

एनटीके ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया

Text Size:

चेन्नई, 19 मार्च (भाषा) एनटीके ने 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बृहस्पतिवार को अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें तमिलनाडु में पांच शहरों को राजधानी बनाने तथा बुनियादी ढांचे और शिक्षा जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए कल्याणकारी उपायों सहित कई वादे शामिल हैं।

यहां घोषणापत्र जारी करते हुए, नाम तमिलर काची (एनटीके) के मुख्य समन्वयक सीमान ने मुफ्त योजनाओं को खारिज करते हुए कहा कि इससे राज्य में केवल गरीबी और अन्य संबंधित समस्याएं ही पैदा होती हैं।

लगभग 400 पृष्ठों वाले घोषणापत्र में कई वादे किए गए हैं। घोषणापत्र के अनुसार, तमिलनाडु में पांच राजधानियां बनाई जाएंगी, जिनमें चेन्नई तकनीकी राजधानी, कोयंबटूर औद्योगिक राजधानी, मदुरै सांस्कृतिक राजधानी, कन्याकुमारी दर्शन की राजधानी होगी और राज्य सचिवालय को तिरुचिरापल्ली में स्थानांतरित किया जाएगा।

सीमान ने कहा कि पांच राजधानियों के पीछे का विचार राज्य भर में संतुलित विकास सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कृषि, अवसंरचना, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए कल्याणकारी उपाय किए जाने का भी वादा किया।

एनटीके के मुख्य समन्वयक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज हमने जो जारी किया है, वह हमारा सपना है। हम इसे हासिल करने के लिए उत्सुक हैं। अब यह (घोषणापत्र के रूप में) आपके हाथों में है।’’

भाषा

शफीक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments