scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशभाजपा को धर्मनगर विधानसभा उपचुनाव में निश्चित जीत मिलेगी: माणिक साहा

भाजपा को धर्मनगर विधानसभा उपचुनाव में निश्चित जीत मिलेगी: माणिक साहा

Text Size:

अगरतला, 19 मार्च ( भाषा) त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बृहस्पतिवार को धर्मनगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत को लेकर विश्वास जताते हुए कहा कि यह एकतरफा मुकाबला होगा क्योंकि विपक्ष ‘बिखरा हुआ’ है।

इस उपचुनाव के लिए मतदान नौ अप्रैल को होना है। भाजपा ने इस सीट से जहार चक्रवर्ती को मैदान में उतारा है। यह सीट पिछले साल 26 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष विस्वबंधु सेन के निधन के कारण रिक्त हुई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘2023 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का वाम मोर्चे के साथ चुनावी तालमेल था। भाजपा ने वह चुनाव जीते। इस बार वाम मोर्चे ने अमिताभ दत्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है और कांग्रेस के साथ उसका कोई चुनावी तालमेल नहीं है।’

साहा ने कहा, ‘हम यह सीट जीतेंगे, इसके लिए हम शत-प्रतिशत आश्वस्त हैं।’

उन्होंने उपचुनाव में भाजपा की जीत को ‘‘अनिवार्य’’ बताते हुए कहा कि चुनावी मुकाबला ‘‘एकतरफा’’ रहेगा क्योंकि विपक्ष बिखरा हुआ नजर आ रहा है।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments