scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशओडिशा में 2022-23 से आग लगने की घटनाओं में 416 लोगों की मौत हुई : मंत्री

ओडिशा में 2022-23 से आग लगने की घटनाओं में 416 लोगों की मौत हुई : मंत्री

Text Size:

भुवनेश्वर, 19 मार्च (भाषा) ओडिशा सरकार के मंत्री सुरेश पुजारी ने बृहस्पतिवार को विधानसभा को बताया कि पिछले तीन वित्तीय वर्ष में प्रदेश में आग लगने की घटनाओं में कुल 416 लोगों की जान गई है।

पुजारी ने बीजद विधायक अरुण कुमार साहू के एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के दौरान आग लगने की घटनाओं में 27.84 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ और 2,537 घर क्षतिग्रस्त हुये।

प्रदेश सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि 2022-23 में आग लगने की घटनाओं में 192 लोगों की मौत हुई, जबकि उसके बाद के दो वित्तीय वर्षों में क्रमश: 118 और 106 मौतें हुईं।

भाषा रंजन नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments