scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशभाजपा ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

भाजपा ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची बृहस्पतिवार को जारी की, जिसमें अरनमुला सीट से पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन को मैदान में उतारा गया है।

पार्टी ने नट्टिला सीट से सी.सी. मुकंदन को अपना उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार, तनूर सीट से दीपक पुझक्कल और कासरगोड से अश्विनी एम.एल. चुनाव लड़ेंगे।

मंजरी सीट से पथमाश्री एम. और कोंगड सीट से रेनू सुरेश चुनाव लड़ेंगी।

भाजपा ने इससे पहले अपनी पहली सूची में 47 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे।

भाषा यासिर मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments