scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशनिर्वाचन व्यय निगरानी समिति ने 2.37 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की : सीईओ पटनायक

निर्वाचन व्यय निगरानी समिति ने 2.37 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की : सीईओ पटनायक

Text Size:

चेन्नई, 18 मार्च (भाषा) तमिलनाडु के आसन्न विधानसभा चुनाव के दौरान व्यय की निगरानी के लिए तैनात अधिकारियों ने अबतक कुल 2.37 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है। राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अर्चना पटनायक ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सीईओ पटनायक ने बताया कि 2.37 करोड़ रुपये की नकदी के अलावा, कीमती धातुएं और अन्य वस्तुएं भी जब्त की गई हैं।

उन्होंने आगे बताया कि मतदाताओं को मुफ्त में बांटने के लिए संदिग्ध रूप से रखी गई 20.80 करोड़ रुपये की वस्तुएं और 16.42 करोड़ रुपये की कीमती धातुएं जब्त की गई हैं।

पटनायक के मुताबिक अबतक 18 लाख रुपये की शराब और 2.88 करोड़ रुपये की अन्य नशीली दवाएं भी बरामद की गई हैं।

सीईओ ने यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘व्यय निगरानी टीम और एजेंसियों ने अवैध नकदी, प्रलोभन और अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों के वितरण पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी और समन्वय तंत्र को मजबूत किया है।’’

विज्ञप्ति के मुताबिक 15 मार्च को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से 18 मार्च तक कुल 42.65 करोड़ रुपये मूल्य की वस्तुएं जब्त की गई हैं।

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 अप्रैल को होगा और मतगणना चार मई को होगी।

भाषा धीरज नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments