scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमरिपोर्टउत्तर प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी आपूर्ति पर कड़ी निगरानी

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी आपूर्ति पर कड़ी निगरानी

कालाबाजारी रोकने के लिए 5813 छापे, 86 एफआईआर और 11 गिरफ्तारियां

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में काम कर रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 12 से 17 मार्च के बीच पूरे राज्य में 5813 निरीक्षण और छापेमारी की गई. इस दौरान एलपीजी वितरकों के खिलाफ 12 एफआईआर और कालाबाजारी में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ 74 एफआईआर दर्ज की गईं. 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 85 व्यक्तियों के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई हुई.

राज्य के 4108 एलपीजी वितरकों के यहां उपभोक्ताओं को समय पर रिफिल उपलब्ध कराया जा रहा है और गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी के लिए खाद्यायुक्त कार्यालय में 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय है. जिला स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारियों को लगातार फील्ड में निगरानी के निर्देश दिए गए हैं.

share & View comments