लखनऊ: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत पहली किस्त जारी होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया. बातचीत के दौरान उनका सहज अंदाज देखने को मिला.
फतेहपुर की एक लाभार्थी से उन्होंने कहा, “फोन चेक कर लीजिए, पैसा आ गया होगा”, जिससे कार्यक्रम में आत्मीय माहौल बन गया.
सीएम ने विभिन्न जिलों की महिलाओं से बात कर योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी ली और उन्हें आवास निर्माण जल्द पूरा करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि सरकार आवास, बिजली, पानी, गैस और इलाज जैसी सुविधाएं हर जरूरतमंद तक पहुंचा रही है.
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर गरीब तक बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ पहुंचे और उसका जीवन स्तर बेहतर हो.
