scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशमथुरा में निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में डूबकर चार साल के बच्चे की मौत

मथुरा में निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में डूबकर चार साल के बच्चे की मौत

Text Size:

मथुरा (उप्र), 16 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोसीकलां कस्बे में निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में डूबकर चार साल के बच्चे की मौत हो गई।

टैंक का उपयोग निर्माण में इस्तेमाल किए जाने वाले पानी को स्टोर करने के लिए किया जा रहा था।

थाना प्रभारी राजकमल सिंह ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर को हुई जब सैनी मोहल्ले के निवासी राजेश सैनी का चार वर्षीय बेटा घर पर ही खेलते समय मकान के निर्माणाधीन हिस्से में पहुंच गया और वहां बने सेप्टिक टैंक में भरे हुए पानी में जा गिरा।

सिंह ने बताया कि वहां से गुजर रहे कुछ बच्चों ने उसे टैंक में उतरते हुए देखा, जिसके बाद घटना का पता चला।

उन्होंने कहा कि इसके बाद बच्चे को निकाल कर सीपीआर (कृत्रिम श्वास) देने की कोशिश की गई, लेकिन कोई फायदा न होने पर उसे चिकित्सक को दिखाया गया, जिसने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

भाषा सं जफर

जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments