नई दिल्ली/भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया. इस दौरान उन्होंने प्रदेश में मनाए जा रहे ‘किसान कल्याण वर्ष’ के तहत चल रही विभिन्न गतिविधियों और किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी.
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से आज नई दिल्ली में भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी को प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत हो रहे कार्यक्रमों, गतिविधियों एवं राज्य की प्रगति से अवगत कराया। pic.twitter.com/UZz9OHMXDm
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 16, 2026
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार कृषि विकास, किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई पहल कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार किसान, महिला, गरीब और युवाओं के हित में काम कर रही है और करीब 16 विभाग मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री को मार्गदर्शन दिया. नई दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम मोहन यादव ने संसद भवन का भी दौरा किया और विभिन्न सांसदों से मुलाकात कर मध्यप्रदेश के विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की.
