scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशअर्थजगतत्रिपुरा विधानसभा में 34,212.31 करोड़ रुपये का बजट पेश, नए कर का प्रस्ताव नहीं

त्रिपुरा विधानसभा में 34,212.31 करोड़ रुपये का बजट पेश, नए कर का प्रस्ताव नहीं

Text Size:

अगरतला, 16 मार्च (भाषा) त्रिपुरा के वित्त मंत्री प्रणजीत सिंघा रॉय ने सोमवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 34,212.31 करोड़ रुपये का बजट पेश किया जिसमें किसी नए कर का प्रस्ताव नहीं रखा गया है।

बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, डिजिटल बदलाव और ग्रामीण रोजगार पर विशेष बल दिया गया है। यह बजट पिछले साल के 32,423 करोड़ रुपये के बजट अनुमान की तुलना में 5.52 प्रतिशत अधिक है।

हालांकि कुल बजट आकार बढ़ने के बावजूद 240.72 करोड़ रुपये के घाटे का अनुमान लगाया गया है।

बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने के लिए रॉय ने 8,945.92 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय का प्रस्ताव रखा जो एक साल पहले के मुकाबले 13.19 प्रतिशत अधिक है।

त्रिपुरा के वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट टिकाऊ आर्थिक वृद्धि की मजबूत नींव रखता है। बजट में बुनियादी ढांचे, डिजिटल बदलाव, ग्रामीण रोजगार और संपर्क सुविधा के विकास पर दिया गया है, ताकि 2047 तक ‘विकसित त्रिपुरा’ का लक्ष्य हासिल किया जा सके।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कोई नया कर लगाए बगैर बजट का आकार वित्त वर्ष 2017–18 के 15,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर वित्त वर्ष 2026–27 में 34,212.31 करोड़ रुपये कर दिया है।

बजट की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि सरकार ने पूंजीगत व्यय बढ़ाकर अर्थव्यवस्था को गति देने पर विशेष ध्यान दिया है।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments