scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमरिपोर्टजातिवाद की राजनीति देश को कमजोर कर रही: चित्तौड़गढ़ में बोले सीएम योगी

जातिवाद की राजनीति देश को कमजोर कर रही: चित्तौड़गढ़ में बोले सीएम योगी

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और अब बेटियां नाइट शिफ्ट में काम कर सुरक्षित घर लौट रही हैं. कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

Text Size:

चित्तौड़गढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्तौड़गढ़ में जौहर श्रद्धांजलि समारोह में कहा कि जातिवाद की राजनीति भारत की नींव को कमजोर कर रही है और समाज को बांटने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि देश को मजबूत बनाने के लिए समाज में एकता जरूरी है.

सीएम योगी ने वीरभूमि चित्तौड़गढ़ और महाराणा प्रताप के शौर्य का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत का इतिहास वीरों और वीरांगनाओं के बलिदान से भरा है. उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की मर्यादा हमेशा अमर रहेगी.

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और अब बेटियां नाइट शिफ्ट में काम कर सुरक्षित घर लौट रही हैं. कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

share & View comments