scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमरिपोर्टनेपानगर को 363 करोड़ रुपये की सौगात, राहुल गांधी पर भी बरसे सीएम मोहन यादव

नेपानगर को 363 करोड़ रुपये की सौगात, राहुल गांधी पर भी बरसे सीएम मोहन यादव

कार्यक्रम में सीएम ने नेपानगर में कृषि विषय की पढ़ाई शुरू करने, स्वास्थ्य केंद्रों के उन्नयन, सड़कों के चौड़ीकरण और पर्यटन विकास सहित कई नई घोषणाएं भी कीं.

Text Size:

भोपाल/बुरहानपुर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुरहानपुर जिले के नेपानगर में आयोजित जनजातीय सम्मेलन में ₹363 करोड़ से अधिक की लागत के 127 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया. उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है. वहीं उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष लोकतंत्र पर सवाल उठाता है, लेकिन संसद में जिम्मेदारी निभाने से बचता है.

कार्यक्रम में सीएम ने नेपानगर में कृषि विषय की पढ़ाई शुरू करने, स्वास्थ्य केंद्रों के उन्नयन, सड़कों के चौड़ीकरण और पर्यटन विकास सहित कई नई घोषणाएं भी कीं.

share & View comments