scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमदेशउत्तराखंड: पहाड़ियों पर हल्की बर्फवारी, कई स्थानों पर बारिश से तापमान में गिरावट

उत्तराखंड: पहाड़ियों पर हल्की बर्फवारी, कई स्थानों पर बारिश से तापमान में गिरावट

Text Size:

देहरादून, 15 मार्च (भाषा) उत्तराखंड की पहाड़ियों पर रविवार को हल्की बर्फबारी हुई और कई निचले इलाकों में हल्की बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट आयी। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देहरादून स्थित मौसम केंद्र ने बताया कि प्रदेश में अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है।

विभाग के मुताबिक, देहरादून में सुबह से हल्के बादल छाए रहे और दोपहर बाद हल्की बारिश हुई।

नैनीताल में भी बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे पूरी घाटी में ठंड का प्रकोप बढ़ गया।

चमोली जिले के जिला मुख्यालय गोपेश्वर से मिली खबरों के अनुसार, आसमान में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और घाटियों में हल्की बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने बताया कि उंची चोटियों में हल्की बर्फ गिरी, जिसके बाद ठंड ने एक बार फिर दस्तक दी।

बदरीनाथ, केदारनाथ, तुंगनाथ, नंदा देवी, फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क और केदारनाथ कस्तूरी मृग अभयारण्य के उपर के इलाकों में रविवार तड़के से हल्की बर्फवारी होने की सूचना है।

उत्तरकाशी जिले में हर्षिल, गंगोत्री और यमुनोत्री की उंचाई वाली पहाड़ियों पर भी हल्की बर्फवारी हुई जबकि जिले के निचले इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट आयी।

भाषा दीप्ति जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments