scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशदिल्ली में सुबह हल्की बारिश, एक्यूआई ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज

दिल्ली में सुबह हल्की बारिश, एक्यूआई ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज

Text Size:

(तस्वीरों सहित)

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) दिल्ली के विभिन्न इलाकों में रविवार सुबह हल्की बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने सुबह साढ़े आठ बजे तक पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

आईएमडी के मुताबिक सफदरजंग और लोधी रोड वेधशाला में 0.8-0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि पालम में 0.4 मिलीमीटर बारिश हुई। आयानगर में 2.6 मिलीमीटर और सभी केंद्रों में से पीतमपुरा में सबसे अधिक 3.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

इसके अतिरिक्त मयूर विहार में 1.0 मिलीमीटर और जनकपुरी में 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि रिज वेधशाला में नाममात्र की वर्षा हुई।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक है, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 190 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मिध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा यासिर धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments