scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया, एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया, एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया

Text Size:

श्रीनगर, 15 मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट सुरक्षा बलों ने रविवार को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और इस दौरान एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। सेना ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ‘पोस्ट’ किया, ‘‘जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा घुसपैठ के प्रयास के संबंध में दी गई विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर 14-15 मार्च 2026 की दरमियानी रात को जनरल क्षेत्र बुच्छर, उरी सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।’’

इसमें कहा गया है कि सैनिकों ने एक आतंकवादी की संदिग्ध गतिविधि देखी।

सेना ने कहा, ‘‘आतंकवादी को चुनौती दी गई, जिसके परिणामस्वरूप उसने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। एके राइफल, पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद समेत युद्ध सामग्री बरामद की गई है।’’

अंतिम सूचना मिलने तक अभियान जारी था।

भाषा देवेंद्र सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments