scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशभदोही में मां करणी के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में युवक पर मामला दर्ज

भदोही में मां करणी के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में युवक पर मामला दर्ज

Text Size:

भदोही (उप्र), 15 मार्च (भाषा) भदोही जिले में एक सोशल मीडिया पर राजपूत समाज की कुलदेवी मां करणी के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में ‘भदोही क्षत्रिय करणी सेना’ संगठन के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह की तरफ से सचिन सोनकर नाम के युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में चौरी थाने में शनिवार को मामला दर्ज किया गया।

चौरी थाना प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से रविवार को बताया कि सोशल मीडिया से जुड़े विभिन्न मंचों पर शनिवार को किए गए पोस्ट में राजपूतों की कुलदेवी मां करणी पर कथित रूप से बेहद अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया था।

गौतम ने बताया कि क्षत्रिय करणी सेना के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने इस मामले को लेकर थाने में दी गई शिकायत में कहा है कि सोनकर की इस टिप्पणी से राजपूतों के कई संगठन बेहद आहत हुए हैं जिससे जिले में जातीय हिंसा भड़क सकती है।

गौतम ने बताया कि मामले में सोशल मीडिया के वायरल स्क्रीन शॉट और वीडियो प्राप्त हुए हैं और आरोपी की तलाश की जा रही है।

भाषा सं सलीम सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments