scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमखेलश्रीनिधि डेक्कन ने गोकुलम केरल पर 1-0 से जीत हासिल की

श्रीनिधि डेक्कन ने गोकुलम केरल पर 1-0 से जीत हासिल की

Text Size:

मंजेरी (केरल), 14 मार्च (भाषा) फैब्रिस काह के दूसरे हाफ में किए गए गोल की बदौलत श्रीनिधि डेक्कन एफसी ने शनिवार को यहां इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) में गोकुलम केरल एफसी को 1-0 से हरा दिया।

श्रीनिधि डेक्कन तीन मैच में छह अंक से तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया जबकि गोकुलम केरल तीन मैच में दो अंक के साथ 10वें स्थान पर खिसक गया।

श्रीनिधि डेक्कन की यह इस सत्र की दूसरी जीत है।

वहीं शिलांग में लुका माजसेन के दो गोलों की बदौलत डायमंड हार्बर एफसी ने शिलांग लाजोंग एफसी को 2-1 से हरा दिया।

इस जीत के साथ डायमंड हार्बर छह अंक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया (गोल अंतर के आधार पर श्रीनिधि डेक्कन से पीछे) जबकि शिलांग लाजोंग तीन मैच में चार अंकों से पांचवें स्थान पर खिसक गया।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments