इटावा (उप्र), 14 मार्च (भाषा) इटावा जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में दो विवाहिताओं समेत तीन लोगों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि पहली घटना में, भरथना थानाक्षेत्र के गोपियागंज गांव में छह माह के बच्चे की मां एक महिला ने कथित तौर पर गृह क्लेश से तंग आकर अपने घर में फांसी लगा ली।
थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विक्रम सिंह ने बताया कि मृत महिला की पहचान इंद्रेश कुमार की पत्नी एकता (21) के रूप में हुई है जिसने घरेलू विवाद के बाद उसने अपने घर में फांसी लगा ली।
उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।
जिले के जसवंतनगर थानाक्षेत्र में एक अन्य घटना में, नगला खुशहाली गांव में एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि विजय कुमार की पत्नी शकुंतला देवी (27) ने अपने कमरे में फांसी लगा ली।
उन्होंने कहा कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।
एक अन्य मामले में, 12 और 13 मार्च की दरम्यानी रात लवेदी थानाक्षेत्र के लखनपुरा गांव में एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
थाना प्रभारी प्रीति सेंगर ने बताया कि मृतक की पहचान महेंद्र सिंह उर्फ गीतम सिंह (35) के रूप में हुई है , वह अपने घर में फांसी के फंदे पर लटका मृत मिला।
परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि होली के त्योहार के दौरान हुए विवाद के बाद पत्नी के मायके जाने और वापस न लौटने से वह परेशान था।
पुलिस ने कहा कि तीनों घटनाओं की जांच जारी है।
भाषा सं आनन्द राजकुमार
राजकुमार
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
