scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमखेलऋषभ के शतक से उत्तर क्षेत्र जीता, पीटीआई के भरत ने डीएसजेए को टेटे फाइनल में पहुंचाया

ऋषभ के शतक से उत्तर क्षेत्र जीता, पीटीआई के भरत ने डीएसजेए को टेटे फाइनल में पहुंचाया

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 मार्च (भाषा) ऋषभ सिंह के शानदार नाबाद शतक की बदौलत उत्तर क्षेत्र ने शनिवार को यहां रोशनारा क्रिकेट क्लब में जेके बोस अंतर क्षेत्रीय टी20 क्रिकेट ट्रॉफी में पश्चिम क्षेत्र पर नौ विकेट की जीत हासिल की।

​​यह मैच भारतीय खेल पत्रकार महासंघ (एसजेएफआई) के राष्ट्रीय सम्मेलन के स्वर्ण जयंती चरण के दौरान खेला गया।

ऋषभ ने 43 गेंद में नाबाद 102 रन बनाए जिसमें 18 चौके और दो छक्के जड़े। इससे उत्तर क्षेत्र ने 134 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।

इससे पहले बल्लेबाजी का फ़ैसला करने के बाद पश्चिम क्षेत्र 19.2 ओवर में 133 रन पर ही सिमट गया। उसके लिए संजू साम्याल ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए जबकि तौस रिजवी (24) और अश्विन फेरो (23) ने मध्य क्रम में उपयोगी योगदान दिया।

विनय तीन विकेट लेकर उत्तर क्षेत्र के सबसे सफल गेंदबाज रहे।

जवाब में उत्तर क्षेत्र ने महज 11.1 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 137 रन बना लिए। ऋषभ ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दबदबा बनाए रखा जबकि कप्तान आकाश रावल ने 29 रन की पारी खेली।

अब रविवार को उत्तर क्षेत्र का सामना दक्षिण क्षेत्र से होगा।

दिन के दूसरे मैच में दक्षिण क्षेत्र ने पूर्वी क्षेत्र को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी।

पीटीआई के भारत शर्मा की बदौलत दिल्ली खेल पत्रकार संघ (डीएसजेए-1) ने रोशनारा क्लब में बेंगलुरु खेल पत्रकार संघ को हराकर टेबल टेनिस के फाइनल में जगह बनाई।

दूसरे सेमीफ़ाइनल में मुंबई खेल पत्रकार संघ ने तमिलनाडु खेल पत्रकार संघ को हराकर ख़िताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली।

डीएसजेए-1 टीम में कुशान सरकार, भरत शर्मा और नॉरिस प्रीतम शामिल हैं।

क्रिकेट और टेबल टेनिस के अलावा ‘पाइथियन गेम्स’ भी हुए जिसमें पत्रकारिता जगत के कई वरिष्ठ खेल पत्रकारों ने हिस्सा लिया।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments