scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशकन्नूर में 2016 में हुई हत्या के एक मामले में मध्यप्रदेश से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया

कन्नूर में 2016 में हुई हत्या के एक मामले में मध्यप्रदेश से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया

Text Size:

कन्नूर (केरल), 14 मार्च (भाषा) कन्नूर जिले में 2016 में एक बुजुर्ग महिला की हत्या और लूट के मामले में आरोपी दो महिलाओं को लगभग एक दशक तक फरार रहने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नयी दिल्ली के नांगलोई निवासी परवीन बानू (55) और उसकी बेटी सकीना फातिमा (32) के रूप में हुई है।

अपराध शाखा के अधिकारियों ने बताया कि वे 30 अप्रैल 2016 को कन्नूर के इरिकुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिद्दीक नगर निवासी 60 वर्षीय मेरादान कुंजामिना की निर्मम हत्या में शामिल थे।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने कपड़ा व्यापारी बनकर कुंजामिना के घर के पास एक घर किराए पर लिया था और धीरे-धीरे उससे दोस्ती कर ली थी।

अधिकारियों के अनुसार आरोपियों ने बुजुर्ग महिला का विश्वास हासिल कर लिया और 30 अप्रैल 2016 की सुबह पीड़िता को हत्या कर दी तथा उसकी सोने की चेन, कंगन और नकदी लेकर फरार हो गए।

जांचकर्ताओं ने बताया कि ये महिलाएं इससे पहले आंध्र प्रदेश में इसी तरह के अपराध में शामिल थीं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया।

अधिकारियों ने बताया कि 2024 में जांच राज्य अपराध शाखा को सौंप दी गई थी क्योंकि इस मामले में अंतरराज्यीय अपराधियों की संलिप्तता का संदेह था।

विस्तृत जांच के बाद अपराध शाखा की टीम ने आरोपियों का पता मध्यप्रदेश के उज्जैन में लगाया और स्थानीय पुलिस की सहायता से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

भाषा यासिर अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments