scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशदिल्ली पुलिस ने लूट और गोलीबारी के मामलों में वांछित युवक को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने लूट और गोलीबारी के मामलों में वांछित युवक को गिरफ्तार किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 मार्च (भाषा) दिल्ली पुलिस ने लूट और गोलीबारी के कई मामलों में वांछित 22 वर्षीय एक कथित अपराधी को गिरफ्तार किया तथा उसके पास से एक अवैध पिस्तौल बरामद की। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जहांगीर पुरी निवासी ध्रुव उर्फ ​​राज उर्फ ​​तूफान को उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डेरी इलाके से गिरफ्तार किया गया। वह अलग-अलग थानों में दर्ज लूट और गोलीबारी के चार मामलों में वांछित था।

यह गिरफ्तारी 13 मार्च को मिली एक सूचना के बाद की गई, जिसमें बताया गया था कि ध्रुव अपने साथियों से मिलने के लिए गोल्फ कोर्स रोड पर भलस्वा डेरी झील के पास आएगा।

पुलिस दल ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक ‘सेमी-ऑटोमैटिक’ पिस्तौल और 7.65 मिमी कैलिबर के दो कारतूस बरामद किए।

पुलिस ने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, ध्रुव ने खुलासा किया कि वह ‘एसडी ग्रुप’ के नाम से जाने जाने वाले युवा अपराधियों और किशोरों के एक समूह से जुड़ा हुआ था, जो जहांगीर पुरी और भलस्वा डेरी क्षेत्रों में सक्रिय है।

उसने दीपक और सलमान समेत गिरोह के अन्य सदस्यों से अपने संबंधों का भी खुलासा किया।

भाषा यासिर पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments