scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशझारखंड के चतरा में एक युवक की गोली मारकर हत्या

झारखंड के चतरा में एक युवक की गोली मारकर हत्या

Text Size:

चतरा, 14 मार्च (भाषा) झारखंड के चतरा जिले में एक युवक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को चतरा-सिमारिया मार्ग पर स्थित धमधमा गांव के निकट तब हुई जब करमजीत कुमार उर्फ विकास साव (23) एक मामले में अपना बयान दर्ज कराकर अदालत से घर लौट रहा था।

सदर पुलिस थाने के प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया, ‘चार गोलियां चलाई गईं, जिनमें से दो उसे लगीं।’

उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल लोगों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

भाषा

प्रचेता देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments