scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएचएमईएल पंजाब में विशेष रसायन क्षेत्र में 2,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी: एलएन मित्तल

एचएमईएल पंजाब में विशेष रसायन क्षेत्र में 2,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी: एलएन मित्तल

Text Size:

मोहाली, 13 मार्च (भाषा) उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल ने शुक्रवार को कहा कि एचपीसीएल-मित्तल एनर्जी लिमिटेड (एचएमईएल) पंजाब में विशेष और उत्कृष्ट रसायन क्षेत्र में 2,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

उन्होंने कहा कि एचएमईएल खुदरा ईंधन क्षेत्र में भी प्रवेश करेगी और देश भर में 500 खुदरा दुकानें खोलेगी।

मित्तल ने यह बात शुक्रवार को तीन दिवसीय प्रगतिशील पंजाब निवेशक शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए कहीं।

इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल उपस्थित थे।

आप सरकार पंजाब में निवेश के अवसरों को प्रदर्शित करने के लिए शिखर सम्मेलन आयोजित कर रही है।

अपने संबोधन के दौरान, मित्तल ने कहा कि एचएमईएल अब विशेष और उत्कृष्ट रसायन क्षेत्र में निवेश के साथ आगे बढ़ रही है।

मित्तल ने कहा, ‘हम विशेष और उत्कृष्ट रसायन क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, जिसके लिए हम 2,600 करोड़ रुपये के नए निवेश की घोषणा कर रहे हैं।’

बठिंडा में एचएमईएल की गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक 60,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है, जो पंजाब में यह सबसे बड़ा निवेश है।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments