रांची, 13 मार्च (भाषा) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को विधानसभा परिसर से डिजिटल तरीके से 12 आधुनिक थानों की आधारशिला रखी।
सोरेन ने राज्य भर के विभिन्न थानों के लिए 636 चार पहिया वाहनों और 849 दो पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पुलिस बल राज्य में अपराध कम करने और कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पहल से निगरानी तंत्र मजबूत होगा।’’
अधिकारियों ने बताया कि 12 नए थाने एकीकृत परिसर होंगे, जिनमें महिला थाने, साइबर थाने और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति थाने होंगे तथा वे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे।
सोरेन ने दावा किया कि झारखंड पुलिस ने हाल के महीनों में कई बड़े मामलों को सुलझाया है और दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है।
भाषा राजकुमार पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
