scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशअर्थजगतगोदरेज प्रॉपर्टीज ने कोयंबटूर में 44 एकड़ जमीन खरीदी

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने कोयंबटूर में 44 एकड़ जमीन खरीदी

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक आवासीय परियोजना के विकास के लिए 44 एकड़ जमीन खरीदी है, जिससे लगभग 450 करोड़ रुपये की राजस्व आय का अनुमान है।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने सीधी खरीद के जरिये इस जमीन का अधिग्रहण किया है और आगामी परियोजना में आवासीय भूखंडों की पेशकश करेगी।

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने कहा, ‘कंपनी की योजना 11 लाख वर्ग फुट की विकास क्षमता वाली प्रीमियम आवासीय भूखंड परियोजना को विकसित करने की है, जिससे लगभग 450 करोड़ रुपये की राजस्व आय की संभावना है।’

हालांकि कंपनी ने खरीदी गई इस जमीन की कीमत साझा नहीं की।

गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी गौरव पांडेय ने कहा कि कोयंबटूर के रियल एस्टेट बाजार में कंपनी का प्रवेश देश भर के उच्च-क्षमता वाले शहरों में भूखंड विकास के विस्तार की रणनीति के अनुरूप है।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments