scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमरिपोर्टLPG से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बिहार सरकार ने कंट्रोल रूम बनाया

LPG से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बिहार सरकार ने कंट्रोल रूम बनाया

विभाग के अनुसार, उपभोक्ता अपनी समस्या या शिकायत दूरभाष नंबर 0612-2233050 पर दर्ज करा सकते हैं, ताकि विभाग तुरंत संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई कर सके.

Text Size:

पटना: बिहार में एलपीजी से जुड़ी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए राज्य के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने पटना में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है. इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को होने वाली दिक्कतों का जल्द समाधान करना है.

यह कंट्रोल रूम हर दिन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक काम करेगा. इस दौरान राज्य के लोग एलपीजी की उपलब्धता, वितरण या उससे जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए यहां संपर्क कर सकते हैं.

विभाग के अनुसार, उपभोक्ता अपनी समस्या या शिकायत दूरभाष नंबर 0612-2233050 पर दर्ज करा सकते हैं, ताकि विभाग तुरंत संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई कर सके.

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि एलपीजी से जुड़ी किसी भी परेशानी की स्थिति में अफवाहों या भ्रम में पड़ने के बजाय सीधे विभाग के कंट्रोल रूम से संपर्क करें, जिससे समस्या का जल्दी समाधान हो सके.

share & View comments