scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशमुंबई में विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी, तलाश जारी

मुंबई में विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी, तलाश जारी

Text Size:

मुंबई, 12 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र में बजट सत्र के दौरान बृहस्पतिवार को मुंबई स्थित विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि परिसर को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई। सूचना मिलते ही तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जांच शुरू कर दी गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई स्थित विधानसभा परिसर से कर्मचारियों और अन्य लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर की जांच की।

अधिकारी ने बताया कि बम का पता लगाने वाली टीम मौके पर मौजूद हैं और तलाशी अभियान जारी है।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments