scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकाइनेटिक इंजीनियरिंग के प्रवर्तकों ने अतिरिक्त 40 करोड़ रुपये का निवेश किया

काइनेटिक इंजीनियरिंग के प्रवर्तकों ने अतिरिक्त 40 करोड़ रुपये का निवेश किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) वाहन कलपुर्जा विनिर्माता काइनेटिक इंजीनियरिंग लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि उसके प्रवर्तक समूह ने कंपनी में अतिरिक्त 40 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

कंपनी ने बयान में कहा कि वारंट को इक्विटी शेयरों में बदलकर यह पूंजी निवेश किया गया है। यह आवश्यक मंजूरियों और लागू नियामकीय प्रावधानों के अधीन है।

कंपनी ने कहा कि इस लेनदेन के बाद कंपनी में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी बढ़कर 65 प्रतिशत हो गई है, जो चार साल पहले 49 प्रतिशत थी। यह निवेश उसके दीर्घकालिक कारोबार को लेकर प्रवर्तकों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।

कंपनी ने कहा कि वह इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) कलपुर्जा, बैटरी प्रणाली और वैश्विक मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) के लिए सटीक इंजीनियरिंग समाधानों जैसे क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है।

काइनेटिक इंजीनियरिंग के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजिंक्य फिरोदिया ने कहा, “हम इस कोष का इस्तेमाल योजना के अनुरूप अपनी परियोजनाओं के विस्तार के लिए करेंगे। यह अतिरिक्त निवेश कंपनी की दीर्घकालिक रणनीति में प्रवर्तक समूह के निरंतर भरोसे को दर्शाता है।”

उन्होंने कहा कि कंपनी देशभर में विस्तार कर रही है और इस वर्ष 150 से अधिक डीलर नियुक्त करने की योजना है। कंपनी के वाहन कलपुर्जा कारोबार में भी नए ऑर्डर मिलने के साथ अच्छी संभावनाएं दिख रही हैं।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments